लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Mission Shakti: यूपी सरकार ने प्रदेश में इन दिनों मिशन शक्ति 6.0 अभियान चला रखा है। इस मिशन के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को एक दिन के लिए डीएम, सीडीओ, सीओ समेत पुलिस और प्रशासनिक पद पर बिठाया गया है। अफसरों का चार्ज संभालने के बाद इन छात्राओं ने अधिकारियों के कामकाज को समझा और आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया। अब अमेठी जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गौरीगंज की कक्षा आठ की छात्रा अंशिका को एक दिन के लिए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बनाया गया, जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भेटुआ की कक्षा दस की छात्रा चांदनी को एक दिन के लिए बीएसए की जिम्मेदारी सौंपी गई। एसडीएम बनीं अंशिका ने गौरीगंज स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय में लोगों की सम...