हरदोई, जून 10 -- हरदोई। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों ने शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम पारियल में एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित चंचल त्रिवेदी ने कहा कि किसी प्रशासनिक अधिकारी पर इस प्रकार का हमला कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों द्वारा संगठित होकर एक एसडीएम स्तर के अधिकारी पर हमला अपराधियों के बढ़ते हौसलों को दर्शाता है, जो अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है, तब आम जनता की सुरक्षा को लेकर स्वाभाविक रूप से सवाल खड़े होते हैं। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मांग की कि घटना में शामिल सभी दोषियों के विरु...