हरदोई, जून 9 -- हरदोई। शाहाबाद एसडीएम पर हुए हमले को लेकर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतीय किसान यूनियन अवध के जिला अध्यक्ष इम्तियाज अली ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और शासन से उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे ने भी निंदा करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने सीएम व जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कहा कि जब प्रशासनिक अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य और प्रधान के बेटे ने भीड़ को उकसाया। तभी भीड़ ने लाठी-डंडा व ईंट पत्थरों से हमला किया। शासकीय कार्यों के दौरान जानलेवा हमला निंदनीय है। यह घटना शासन...