एसडीएम पर अधिवक्ताओं से अभद्रता के आरोप में न्यायालय के कार्यो का बहिष्कार
शामली, जून 6 -- शामली। जिला बार एसोसिएशन शामली के अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में एकत्रित होकर एसडीएम सदर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने एसडीएम सदर एवं एसओसी न्यायालय की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा की और आरोप लगाया। शनिवार को शामली तहसील में विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, महासचिव सत्येंद्र कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि एसडीएम सदर/एसओसी निधि भारद्वाज द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। इस संबंध में विचार-विमर्श के बाद बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से एसडीएम सदर न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लिया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार निर्णय के तहत कोई भी अधिवक्ता उक्त न्यायालय में किसी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं करेगा। अधिवक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.