रामपुर, मई 21 -- बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान एसडीएम प्रशासन की पहल पर वकील वार्ता के लिए राजी हो गए, लेकिन एसडीएम न्यायिक के किसी कारण न आने पर वार्ता बैठक नहीं हो सकी। लायर्स वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील के मुख्य भवन में एसडीएम कार्यालय के बाहर दरी बिछाई और धरने पर बैठ गए। इसके उपरांत वकीलों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम न्यायिक के अविलंब स्थानांतरण की मांग की।एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने दोहराते हुए कहा कि एसडीएम न्यायिक पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उनका यहां से स्थानांतरण होना ही चाहिए। यह भी पढ़ें- एसडीएम न्यायिक के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना जारी क्योंकि कोई भी अधिवक्ता उनके न्यायालय में कार्य करने के लिए तैय...