गंगापार, अप्रैल 2 -- गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र नीबी लोहगरा में दीपा मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वैभव करवरिया ने विद्यालय की पहल को सराहते हुए कहा कि ऐसे संस्थान ग्रामीण परिवेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर नया उदासीन अखाड़ा प्रयागराज के जगतर मुनि, बृजेश भारतीया आदि मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक हिमांशु पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संजीव मिश्रा, अखिलेश दुबे, घनश्याम पाण्डेय, देवर्षि पाण्डेय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...