मुजफ्फर नगर, नवम्बर 25 -- शाहपुर। बुढ़ाना एसडीएम अपूर्वा यादव ने क्षेत्र के गांव सोरम में चौपाल पर पहुंचकर एसआईआर प्रक्रिया के बारे में ग्रामवासियों को समझाया। एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव लगातार अलग-अलग ग्रामों में कस्बे में व ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर एसआईआर प्रक्रिया के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देती नजर आ रही हैं। वहीं एसआईआर प्रक्रिया का आगामी 4 दिसंबर तक का अंतिम तिथि बताया गया है। एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव द्वारा सभी ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि जल्द से जल्द एसआईआर प्रक्रिया के चलते अपने फार्म भरकर उन्हें सममिट कराएं। एसडीएम ने इस संदर्भ में बीएलओ को भी दिशा निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...