कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- डीएम के निर्देशानुसार एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह ने "टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान" अभियान अंतर्गत मंगलवार को ग्राम सैदनपुर में कैम्प आयोजित किया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया। कैम्प में ग्राम की भूमिधरी भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद था। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पैमाइश करने पर पाया कि भूमि के आंशिक भाग पर मकान बना हुआ है। शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया कि उप जिलाधिकारी के न्यायालय में धारा 134 वाद योजित कर अनुतोष प्राप्त करें। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा...