जौनपुर, दिसम्बर 9 -- बदलापुर। एसडीएम योगिता सिंह ने रविवार को तहसील सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने पर सुपरवाइजर सौरभ सिंह को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। बदलापुर विधान सभा के भाग संख्या 211 से 220 के समस्त निर्वाचकों गणना प्रपत्र सुपरवाइजर सौरभ सिंह की देखरेख में सभी कर्मचारियों के सहयोग से समय से पूर्ण कर लिया गया। जिसके चलते एसडीएम ने उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम में लगे कर्मचारियों को पूरे मनोयोग से लगकर निर्धारित समय से कार्य पूरा करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...