कौशाम्बी, जनवरी 30 -- पंचायत मतदाता सूची वृहद पुनरीक्षण-2025 से संबंधित विकास खंड मंझनपुर, सरसवां व कौशाम्बी के बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों के साथ शुक्रवार को एसडीएम मंझनपुर ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुनरीक्षण से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम ने संभावित डुप्लीकेट मतदाता 37510, विकास खंड कौशाम्बी के संभावित डुप्लीकेट मतदाता 41477 व विकास खंड सरसवां के संभावित डुप्लीकेट मतदाता 38963 के सत्यापन को ससमय पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही नियुक्त सभी बीएलओ को पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संबंधित ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी, बीएलओ व सुपरवाइजरों ने भरोसा दिलाया कि सत्यापन कार्य ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...