सिद्धार्थ, दिसम्बर 13 -- डुमरियागंज। शनिवार को थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डुमरियागंज में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के समक्ष दो व भवानीगंज में एसडीएम राजेश कुमार के समक्ष पांच मामले पेश हुए। जिनके निस्तारण के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। भवानीगंज थाने पर एसडीएम राजेश कुमार ने लोगों की फरियाद सुनीं और मामलों के निस्तारण के जिम्मेदारों को निर्देशित किया। समाधान दिवस में जो पांच मामले आए वह सभी राजस्व से सम्बंधित है। एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। टीम बनाकर भेजा गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं डुमरियागंज में दो मामले आए जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर छोटेलाल, एसआई उमेश धर द्विवेदी, उमेश उपाध्याय, राहुल यादव, शुभम पाण्डेय...