उरई, मई 12 -- जालौन। संवाददाता एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने सीएचसी में खराब पड़े हेल्थ एटीएम को सही कराने के निर्देश दिए।एसडीएम रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी में व्यवस्थाओं को देखा। पर्चा काउंटर पर और दवा काउंटर पर भीड़ देखकर उन्होंने निर्देश दिए कि क्रमवार ढंग से पर्चा बनाए जाएं और दवा का वितरण किया जाए। लोगों को किसी भी प्रकार से परेशान न होना पड़ा। सीएचसी में अन्य व्यवस्थाएं उन्हें दुरुस्त मिलीं। वहीं हेल्थ एटीएम खराब होने पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को उसे सही कराने के लिए निर्देशित किया। ड्यूटी पर तैनात सभी स्टॉफ से संवाद करते हुए कहा कि मरीजों के साथ मानवीय दृष्टिक...