जौनपुर, फरवरी 20 -- मुफ्तीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुफ्तीगंज सीएचसी का उप जिलाधिकारी केराकत शैलेंद्र कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया। एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका, स्टॉक रजिस्टर, वार्ड फार्मेसी, आवास, प्रसव कक्ष, ड्यूटी रजिस्टर, स्वास्थ कर्मियों का ड्यूटी रोस्टर सहित अन्य बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. एसके पटेल, फार्मासिस्ट गिरीश तिवारी, जितेंद्र यादव, स्टॉप नर्स नम्रता राय आदि लोग उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने बताया की ब्लाक क्षेत्र के एक युवक ने जिलाधिकारी महोदय से कुल बारह बिंदुओं पर शिकायती प्रार्थनापत्र दिया था। जिसके आधार पर जिलाधिकारी के निर्देश पर शिकायत के सभी बिंदुओं पर निरीक्षण कर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दो तीन स्वास्थ कर्मी अनुपस्थित पाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...