एसडीएम ने समितियों में मारा छापा, खाद का स्टाक देखा
उरई, जून 10 -- उरई। संवाददाता डीएपी व यूरिया की मांग को देखते हुए एसडीएम सदर ज्योति सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ क्रय विक्रय समिति समेत आधा दर्जन प्राइवेट दुकानों में छापा मारा। इस दौरान यूरिया व डीएपी खाद का स्टाक चेक करने के साथ ही अभिलेखों को देखा गया। साथ ही सचिवों व संचालकों को निर्देशित किया कि कि नियमानुसार और निर्धारित दामों में खाद बिक्री हो। किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए।बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर ज्योति सिंह ने अपर जिला कृषि अधिकारी पुष्कर दीक्षित के साथ किसानों की सुविधा के लिए स्थापित क्रय विक्रय उरई, मड़ोरा बी पैक्स, इफ्को ई बाजार के साथ बाजारों में स्थित अन्य प्राइवेट दुकानों का निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान यूरिया एवं डीएपी का स्टॉक का मिलान किया गया। एसडीएम ने सहकारी समिति के सचिवों को निर्देशित किया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.