बरेली, जनवरी 29 -- शीशगढ़। एसडीएम आलोक कुमार ने बुधवार को नगर पंचायत शीशगढ़ में नोटिस की सुनवाई का निरीक्षण किया। सुनवाई नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह कर रहे हैं। एआरओ ने एसडीएम को बताया कि 129 नोटिसों में से 86 लोग उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर चुके हैं। एसडीएम ने निर्धारित तिथि पर साक्ष्य प्रस्तुत न कर पाने वालों को अगली तिथि निर्धारित कर सूचित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि यदि कोई मतदाता, जिसे नोटिस जारी किया गया है, स्वयं उपस्थित होने में असमर्थ है तो वह अपना प्रतिनिधि नामित कर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.