सासाराम, दिसम्बर 23 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी ने यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने को लेकर सोमवार देर शाम सड़क पर उतर कर कई यात्री बसों के खिलाफ कार्रवाई की। शहर के पुरानी जीटी रोड पर प्रतिदिन लग रही जाम से निजात के लिए एसडीएम डा. नेहा कुमारी के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम-1 दिलीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम-1 कुमार वैभव, ट्रैफिक डीएसपी, व नगर निगम के सिटी मैनेजर अजहर हुसैन आदि ने शहर की विभिन्न चौक-चौराहों का मुआयना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...