पीलीभीत, मई 27 -- अमरिया। एसडीएम ने अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए सरदार नगर क्षेत्र में वाहन को धर लिया। जांच के दौरान वाहन से संबंधित आवश्यक अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके। वाहन को चौकी ललौरीखेड़ा में खड़ा कराया गया। एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी ने बताया कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर से अवैध खनन,मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- आधी रात को फोर्स के साथ डीएम-एसपी ने खुद की चेकिंग यह भी पढ़ें- परिवहन, खनन व पुलिस विभाग का संयुक्त अभियान, दो दर्जन वाहनों का चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...