प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- रानीगंज। एसडीएम विमल कुमार ने रानीगंज तहसील के भीट और रोहखुर्द कला गांव में तैनात लेखपाल को निलंबित कर दिया। किसानों ने लेखपाल के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस पर एसडीएम रानीगंज विमल कुमार ने भीट, रोहखुर्द कला के लेखपाल बृजेश नारायण तिवारी को निलंबित कर कर दिया है। इन आरोपों की जांच नायब तहसीलदार को सौंपा है। निलंबित लेखपाल को राजस्व निरीक्षक के यहां सम्बन्ध कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...