कौशाम्बी, मई 22 -- जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम चौपाल में राजस्व एवं विवादित प्रकरणों की सुनवाई की गई। मौके पर मौजूद राजस्व टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर कार्रवाई की। भगवानपुर बहुगरा निवासी कुलदीप कुशवाहा पुत्र दिवाकर कुशवाहा ने पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र द्वारा चल-अचल संपत्ति से बेदखल किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। मामले की सुनवाई के बाद अधिकारियों ने अवगत कराया कि ऐसे मामलों में सिविल न्यायालय में वाद दायर कर कानूनी राहत प्राप्त की जा सकती है। वहीं, भगवानपुर बहुगरा निवासी धनराम भारतीय पुत्र बाबूराम ने आरोप लगाया कि पड़ोसी द्वारा मकान के सामने चबूतरा बना दिया गया है, जिसे वह हटवाना चाहते हैं। जांच में मामला न्यायालय में विचाराधीन पाया गया। इस पर प्रशासन ...