एसडीएम ने राजस्व और चकरोड विवाद सुलझाया
कौशाम्बी, मई 15 -- जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को ग्राम चौपाल में राजस्व से जुड़े विवादित मामलों और आमजन की शिकायतों की सुनवाई की गई। एसडीएम अरुण कुमार ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कराया। जलालपुर शाना गांव निवासी सुधीर कुमार तिवारी ने नवीन परती भूमि को अलग कराने और चकमार्ग चिन्हित कराने की शिकायत की थी। जांच में पता चला कि गाटा दो भागों में विभाजित है और नवीन परती भूमि को अलग कर दिया गया है। मौके पर चकमार्ग खाली पाया गया। अधिकारियों ने शिकायत को निराधार बताते हुए निस्तारित कर दिया। वहीं गिरिजा शंकर ने चकमार्ग चिन्हित करने की शिकायत की। यह भी पढ़ें- उमरावा उपहार में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर निस्तारण अधिकारियों ने उसको भी मौके पर निस्तारित कर दिया। विनोद कुमार ने आबादी क्षेत्र में चकरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.