कौशाम्बी, जून 2 -- तहसील चायल के ग्राम बसेढ़ी उपरहार में मंगलवार को आयोजित जन चौपाल में उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में राजस्व टीम व संबंधित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों की सुनवाई की गई। जन चौपाल के दौरान मो. प्यारे उस्मानी ने संपत्ति विवाद की शिकायत की। मामले की जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि संबंधित गाटा कई हिस्सों में विभाजित है। शिकायतकर्ता को धारा 30(2) के तहत वाद दाखिल कर विधिक प्रक्रिया के जरिए राहत प्राप्त करने की जानकारी दी गई। वहीं हब्रू कुमार पाल ने आंगनबाड़ी केंद्र के चिन्हांकन को लेकर शिकायत दर्ज कराई। जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर चिन्हांकन कर भूमि ग्राम प्रधान को उपलब्ध करा दी गई है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ...