बाराबंकी, जून 27 -- रामसनेहीघाट। एसडीएम अनुराग सिंह के निर्देश पर गुरुवार की रात नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने पूरे मनी मजरे तिवारीपुर गांव के बाहर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे एक लोडर तथा ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर थाने में सीज करवा दिया। एसडीएम को सूचना मिली थी कि पूरे मनी गांव के बाहर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने नायब तहसीलदार को मौके पर भेज कर जांच कराई तो एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित लोडर से मिट्टी की खुदाई करता हुआ मिला लेकिन राजस्व टीम को देखकर दोनों वाहन के चालक मौके से फरार हो गए। राजस्व टीम ने ट्रैक्टर तथा लोडर को जप्त करके रामसनेहीघाट थाने लाकर सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...