एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्यक्रम की जानकारी ली
काशीपुर, जून 12 -- जसपुर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,एसडीएम राहुल शाह ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम की बीएलओ से जानकारी ली। वहीं मतदाताओं से बातचीत कर उन्हें एसआईआर के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताया। निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर फार्म वितरित कर रहे हैं। साथ ही उनका सत्यापन एवं अभिलेखीकरण किया जा रहा है। बीएलओ अब तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को फार्म बांट चुके है। शुक्रवार को ईआरओ राहुल शाह ने बताया कि एसआईआर फार्म पर मतदाताओं को नया पासपोर्ट आकार का फोटो चस्पा करना होगा। यदि मतदाता का नाम पिछले एसआईआर में शामिल था तो उससे संबंधित विवरण अंकित करना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- एसआईआर: 13-14 जून को सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप मतदाता पिछले एसआईआर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.