कुशीनगर, मई 4 -- फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 5 मई को होने वाले उपचुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने रविवार को नगर पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

मतदान केंद्रों की व्यवस्था एसडीएम ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, रैंप एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने मौके पर उपस्थित ईओ अमित कुमार सिंह को निर्देश दिया कि सभी बूथों पर साफ...