बदायूं, फरवरी 10 -- बिल्सी। सोमवार को क्षेत्र के बीएलओ की बैठक मुजरिया स्थित कृषि इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने की। इस दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे एसआईआर अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में लंबे समय से चली आ रही तकनीकी एवं तथ्यात्मक विसंगतियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता को नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने अथवा मतदान के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल कड़ी है और इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक नायब तहसीलदार मोहित कुमार राठी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.