कौशाम्बी, मई 19 -- उप जिलाधिकारी,चायल अरुण कुमार ने बुधवार को भरवारी में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एसडीएम ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गाटा संख्या 397 व 428, चकमार्ग को चिन्हांकित कर नगर पालिका परिषद भरवारी के सुपुर्दगी में दिया गया। इसी प्रकार गाटा संख्या 403 मि0, तालाब की पैमाइश कर अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...