मऊ, जनवरी 28 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को फतेहपुर मंडाव विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एग्री स्टैक कार्य में लगे कर्मचारियों की समीक्षा की जाए। जिन ग्राम पंचायतों में अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कराया जाए। बताया कि दोहरीघाट के 26, फतेहपुर मंडाव के 28 एवं घोसी के 15 गांवों में अभी तक एग्री स्टैक का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। इस पर उप जिलाधिकारी ने संबंधित समस्त खंड विकास अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से तत्काल कार्य प्रारंभ कराने की हिदायत दी। चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय में कार्य शुरू न होने की स्थिति में संबंधित सर्वेयर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी अनिल मौर्य, सहायक पंचायत अध...