शामली, मार्च 18 -- कैराना। तहसील में एसडीएम ने बीएलओ की बैठक कर एसआईआर कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर कई बीएलओ को हिदायत दी। बुधवार को तहसील में एसडीएम निधि भारद्वाज ने बीएलओ की बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने एसआईआर से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान कई बीएलओ का कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और हिदायत दी। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। एसडीएम ने कहा कि सभी बीएलओ निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करें और नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की शिकायत की गुंजाइश न रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...