बदायूं, दिसम्बर 5 -- बिल्सी। एसआईआर के तहत बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव जरसैनी के बूथ संख्या 66 के बीएलओ अक्षय कुमार दीक्षित ने समय से पहले शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। उनके इस सराहनीय प्रयास पर उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। सम्मान पत्र प्रदान करते हुए एसडीएम ने कहा कि बीएलओ टीम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में गति के साथ गुणवत्ता और जिम्मेदारी का बेहतरीन समन्वय दिखाया है। तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, अंक्षात पटेल, मोहम्मद मियां आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...