गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार को गढ़वा कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर का निरीक्षण कर अतिक्रमण एवं अन्य विषयों की स्थिति की सरसरी तौर पर जांच की। परिसर भ्रमण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बाजार समिति क्षेत्र में 50 से अधिक लोगों द्वारा अनधिकृत रूप से जहां तहां अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमणकारियों की सूची बाजार समिति सचिव राजीव रंजन द्वारा एसडीम को उपलब्ध कराई गई। उक्त सूची को अपूर्ण मानते हुए उन्होंने इसे अद्यतन करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बाजार समिति के सचिव को निर्देश दिया कि अतिक्रमणकारियों और अवैध कब्जाधारियों की पूरी अद्यतन सूची शीघ्र उपलब्ध कराई जाए ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निर्देश दिया गया कि वह दंडाधिकारी और पुलिस बल की...