उन्नाव, अप्रैल 5 -- सफीपुर। पीरजादगान मोहल्ला स्थित दारुल अमान परिसर में शनिवार को मीनान किड्स प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम हजरत नवाजिश मोहम्मद समदी मियां एवं अफजाल मोहम्मद फारूकी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एसडीएम शिवेंद्र वर्मा और प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा ने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी ही भविष्य में अग्रिम पंक्ति में स्थान प्राप्त करते हैं। वहीं आईपीएस संचित शर्मा ने अपने शैक्षिक अनुभव साझा करते हुए गुरुजनों और विद्यालय की भूमिका को सफलता की नींव बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...