लातेहार, दिसम्बर 11 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। लातेहार के एसडीएम अजय कुमार रजक ने बुधवार की शाम बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा, आपूर्ति विभाग व अन्य विभागों के काम की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सही ढंग से काम करने व ससमय निष्पादन करने का निर्देश बीडीओ और सीओ को दिया। उन्होंने बाजार, बस स्टैंड आदि जगहों पर अलाव का भी जायजा लिया और सीओ को सभी जगहों पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। महिला समूह के द्वारा ऋण लेकर किराना दुकान संचालित करने के बारे में भी एसडीएम ने जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...