ललितपुर, मई 15 -- मड़ावरा। तहसील स्थित कस्बा के कंपोजिट और प्राथमिक विद्यालय का उपजिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को अलग-अलग विषय पढ़ाएं और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता परखी। एसडीएम ने मिड-डे-मील का स्वाद भी चखा। एसडीएम मदनमोहन गुप्ता मड़ावरा स्थित कंपोजिट व प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। कक्षा एक व दो में जाकर उन्होंने बच्चों से बातचीत की। इसके बाद वह कक्षा चार में पहुंचे और बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा। यहां एसडीएम ने श्यामपट पर गणित, हिन्दी, अग्रेंजी से संबंधित जानकारी बच्चों को दी। उन्होंने सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न पूछे, जिसका सही उत्तर बच्चों ने दिया। करीब आधे घंटे तक एसडीएम ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों से पढ़ाने में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए शिक्षण के लिए प्रेरि...