गोरखपुर, फरवरी 28 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। एसडीएम कुंवर सचिन सिंह ने नगर पंचायत चौरीचौरा के मोती भवन में शनिवार को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। एसडीएम ने कहा कि पोर्टल की समीक्षा में आया कि कुछ बीएलओ फार्म छह भरने में रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा पुरुषों के अनुपात में स्त्रियों का फार्म छह कम भरा गया है। उन्होंने कहा कि न‌ए महिला मतदाता का अधिक से अधिक फार्म छह भरकर उसे तत्काल पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने पोर्टल पर फार्म भर कर लोड करने का तरीका की भी जानकारी दी। साथ ही मृतक मतदाताओं का नाम काटने के लिए फार्म सात व नाम संशोधन के लिए फार्म आठ भरने पर जोर दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार संजय सिंह समेत बूथों के बीएलओ उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...