एसडीएम ने देर रात छापा मार कर बालू एवं मिट्टी खनन पकड़ा
शाहजहांपुर, जून 7 -- तिलहर। डीएम के निर्देश पर एसडीएम जीत सिंह राय व कोतवाल प्रिंस शर्मा ने छापा मारकर अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन एवं बालू खनन को पकड़ा। एसडीएम ने मिट्टी से भरी व बालू से भरी दो-दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर पुलिस से सीज करा दिया। एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि बीते कई दिनों से गर्रा नदी घाट से अवैध बालू खनन एवं कई ग्रामीण क्षेत्रों से अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही थी। क्षेत्रीय लेखपाल को भेज कर कई बार निरीक्षण कराया गया लेकिन अवैध खनन पकड़ में नहीं आया था। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात नायब तहसीलदार मनु माथुर एवं कोतवाल प्रिंस शर्मा तथा राजस्व टीम के साथ उन्होंने गर्रा नदी घाट एवं तिलहर निगोही मार्ग पर कई जगह छापेमारी की。 यह भी पढ़ें- कांट में अवैध खनन पर जिम्मेदार चुप, माफिया के हौसले बुलंदछापेमारी का विव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.