मऊ, अप्रैल 2 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर स्थित पूर्वी भवन में गुरुवार को उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया। उक्त कैंटीन दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत दिव्यांग महिलाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 'शक्ति रसोई' के माध्यम से संचालित की जाएगी। यह कैंटीन निष्ठा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के प्रोजेक्ट ऑफिसर अरविंद पांडेय ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी गरीबों विशेषकर दिव्यांग महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस दौरान नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा, लेखपाल...