एसडीएम ने चकमार्ग और नाली से अतिक्रमण हटवाया
कौशाम्बी, मई 27 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को चायल तहसील क्षेत्र के दरियापुर गांव में राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मौके पर पहुंची टीम ने शिकायतों का निस्तारण करते हुए चकमार्ग और नाली की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।अभियान के दौरान ग्राम दरियापुर निवासी भोला सिंह पुत्र महादेव की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया था कि भूमि चकमार्ग के खाते में दर्ज है, जिसे चिन्हित कराए जाने की मांग की गई थी। एसडीएम, राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पैमाइश कर चकमार्ग की भूमि को चिन्हित कराया गया और अतिक्रमण हटवाकर कब्जामुक्त कराया गया।वहीं, शंकर सिंह पुत्र ननकू की शिकायत पर नाली की भूमि को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.