मऊ, अप्रैल 4 -- घोसी (मऊ)। स्थानीय तहसील अंतर्गत दोहरीघाट क्षेत्र के ग्राम सभा सियरही बर्जला में सार्वजनिक चकमार्ग पर दबंगों द्वारा किये गये कब्जे एवं मार्ग निर्माण में अवरोध पैदा करने की शिकायत लेकर शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे ग्राम प्रधान का प्रार्थनापत्र लेने से उपजिलाधिकारी ने इनकार कर दिया और सभागार से भगा दिया। स्थानीय तहसील अंतर्गत दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही बर्जला गांव निवासी एवं ग्राम सभा की वर्तमान ग्राम प्रधान रितु भारती शनिवार को स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थी। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि ग्राम सभा स्थित चकमार्ग गाटा संख्या 432 पर ग्राम प्रधान द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त चकमार्ग के कुछ भाग पर गांव निवासी राजेश, सतिराम व लक्षिराम द्वारा अवैध ...