आजमगढ़, मई 1 -- मेंहनगर। स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर दो स्थित अस्थायी गौआश्रय का एसडीएम प्रशांत कुमार ने गुरुवार की देर शाम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों के रख रखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गौशाला में मौजूद गोवंशों को हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पशुओं को हरे चारे की विशेष जरूरत होती है, इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने ईओ को तत्काल दो नए वाटर टैंक बनवाने के निर्देश दिए। कहा कि गोवंशों के लिए 24 घंटे स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- सीडीओ ने गोशाला का किया निरीक्षण, गोचर की भूमि में हरे चारे की बुआई के निर्देश टैंक में रोज ताजा पानी भरा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...