कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- सिराथू एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के सैनी गांव में गेहूं की क्रॉप कटिंग के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फसल कटवाकर उपज का आंकलन भी मौके पर करते हुए रिपोर्ट तैयार की। एसडीएम सैनी ग्राम निवासी गुलाब चंद्र मौर्य के खेत में शुक्रवार को क्रॉप कटिंग कराने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गेहूं की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादकता का आकलन करते हुए सीसीई एग्री ऐप पर अपलोड कराया। किसानों को बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्रॉप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी शशि प्रकाश, लेखपाल दिलीप कुमार सहित किसान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...