संभल, मार्च 10 -- शहर के मोहल्ला तिवारी सराय में संभल-बहजोई मार्ग पर मुन्नी माता मंदिर के पास स्थित करीब 20 वर्षों से खाली पड़ी भूमि का एसडीएम ने निरीक्षण किया। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से जमीन की नींव की खुदाई कराई। साथ ही लोगों से भूमि के दस्तावेज दिखाने की बात कही। टीम के पहुंचने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। संभल बहजोई मार्ग पर मुन्नी माता मंदिर के पास लगभग बीते 20 वर्षों से भूमि खाली पड़ी है। सोमवार को एसडीएम निधि पटेल राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची और भूमि का जायजा लिया। टीम ने जेसीबी की मदद से जमीन की सीमाएं स्पष्ट करने के लिए खुदाई भी कराई। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से जमीन से संबंधित दस्तावेज दि...