आजमगढ़, फरवरी 14 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के नोनिया टोला में होलिका दहन के विवादित स्थल का शुक्रवार की शाम को एसडीएम निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह, सीओ फूलपुर किरनपाल सिंह ने निरक्षण किया। विरोध कर रहे लोगों को समझाया। होलिका दहन को लेकर कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। राजस्व की टीम और मोहल्ले वासियों की सहमति से कभी रास्ते तो कभी आबादी की भूमि पर होलिका जलाई जाती थी। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी निजामाबाद चन्द्रप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरनपाल सिंह, सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने विवादित स्थल का निरक्षण किया। नोनिया टोला निवासी दीनदयाल मौर्या ने कहा कि मेरी भूमि पर होलिका दहन नहीं किया जाएगा। एसडीएम के भूमि का दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखाया। तत्काल लेखपाल सन्नी कुमार, कानूनगो राधेश्याम ने नक्शा और रजिस्टर का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.