जौनपुर, दिसम्बर 7 -- मड़ियाहूं। नगर पंचायत की ओर से संचालित स्थायी रैन बसेरा का निरीक्षण रविवार शाम को एसडीएम नवीन कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालय, हीटर तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को साफ-सफाई, सुरक्षा तथा ठंड से बचाव संबंधी सभी उपाय नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि शीतलहर के समय किसी भी जरूरतमंद को असुविधा नहीं होनी चाहिए और उन्हें आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर का अवलोकन कर रैन बसेरा में ठहरने वाले व्यक्तियों का विवरण भी जांचा। इस मौके पर राजस्व लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए आवश्यक सुधार कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.