संभल, मार्च 7 -- उप जिलाधिकारी ने शुक्रवार को बूथों पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान कई बूथ पर बीएलओ गैरहाजिर मिले। उन्होंने फोन पर बात कर सभी को फौरन बूथ पर आने के निर्देश दिए। शुक्रवार को दावे का आपत्ति दर्ज करने का अंतिम दिन था। लोग अपने बूथ पर आपत्ति व दावे दर्ज कराने पहुंचे। कई बूथ पर बीएलओ गैरहाजिर थे। जिसकी शिकायत भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आशुतोष तिवारी से की। इस दौरान वह बीएमजी इंटर कॉलेज भाजपा के पदाधिकारी की शिकायत पर पहुंचे। एसडीएम ने निरीक्षण किया जहां एक भी बीएलओ मौजूद नहीं मिला। जिस पर उन्होंने सुपरवाइजर से फोन पर वार्ता कर बीएलओ को बूथ पर बैठने के निर्देश दिए। इसके बाद एनकेबीएमजी कॉलेज पहुंचे। यहां भी कुछ बीएलओ अनुपस्थित मिले। जिन्हें तत्काल अपने बूथ पर आने के आदेश दिए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फार्म-6 को लेकर एसडीए...