एसडीएम ने किया बाढ़ क्षेत्रों का दौरा
बांदा, जुलाई 26 -- पैलानी। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने रविवार को शाम खप्टिहाकला में केन नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। ग्रामीणों व नाविक भूरा से नाव की क्षमता के अनुरूप ग्रामीणों को लाइफ जाकेट में ही उस पार पहुंचने के निर्देश दिए। नाविक ने बताया कि तहसील पैलानी से लाइफ जाकेट मिली हुई हैं। उन्हें बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं को पहनाकर नाव घाट से उस पार कराया जाता है। एसडीएम ने तेज बहाव व तेज आंधी-तूफान एवं बारिश पर नाव न चलाने को कहा। एक सेक्सन पीएसी तहसील परिसर में आ गई है। लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों से संभावित बाढ़ वाले गांवों के लोगों से लगातार संपर्क स्थापित किए जाने को कहा गया है। पैलानी क्षेत्र को 17 बाढ़ चौकियों व तीन सेक्टर में विभाजित कर संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.