बरेली, अप्रैल 30 -- आंवला। आला अफसरों के आदेश पर एसडीएम विदुषी सिंह ने बुधवार को नगर के छह अल्ट्रासाउंड सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें सभी सेंटरों से डॉक्टर नदारद मिले। एसडीएम ने बताया कि उन्हें उच्च अधिकारियों से अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निरीक्षण करने के निर्देश मिले थे। टीम के साथ मिलन अल्ट्रासाउंड, मेडीसिटी अल्ट्रासाउंड, ए प्लस अल्ट्रासाउन्ड, वर्मा एक्सरे, देव अल्ट्रासाउंड, भारत अल्ट्रासाउंड का निरीक्षण किया, जिसमें से देव और भारत बंद मिले। अन्य सेंटरों पर स्टाफ तो मौजूद था, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं मिला। बताया कि सभी अल्ट्रासाउन्ड सेंटर संचालकों को अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर सील यह भी पढ़ें- बिना रेडियोलॉजिस्ट के चल रहे थे अल्ट्रासाउंड सेंटर, सात मशीनें सील यह भी पढ...