मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम का गुरुवार को एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार ने निरीक्षण किया। इससे पहले बुधवार को एसएफसी जिला प्रबंधक विक्रांत कुमार ने भी दोनों गोदामों का निरीक्षण कर डिलीवरी पंजी, स्टॉक पंजी सहित अन्य अभिलेखों की जांच की थी। इस दौरान एक गोदाम में सैकड़ों क्विंटल चावल की बोरी में कीड़ा मिला। खाद्यान्न के स्टॉक में भी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार ने बताया कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...