लखनऊ, जून 23 -- मोहनलालगंज। कागजों पर सुबह का समय दर्ज ओर उसी कागजों से शाम तक खनन की मिट्टी ढो रहे दो डंपरों को एसडीएम मोहनलालगंज ने सिसेंडी क्षेत्र में पकड़ा। कागजों पर मिट्टी ले जाने की दूरी भी 93 किलोमीटर लिखी हुई थी जिसके बाद दो डंपरों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों डंपरो को सीज कर दिया। एसडीएम पवन पटेल ने उन्नाव जिले से राजधानी मिट्टी लेकर आ रहे दो डंपरों को रोका तो उनके कागजों पर मिट्टी ले जाने का समय सुबह का दर्ज था साथ ही 93 किलोमीटर तक मिट्टी ले जाना दर्ज था जिसका जवाब डंपर चालक नही दे सके जिसके बाद एसडीएम ने दोनों डंपरों को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में प्रयुक्त तीन डंपर सीज इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया दोनों डंपरों को सीज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...