सहारनपुर, जनवरी 13 -- यमुना नदी के दौलतपुर घाट से लगातार हो रहे अवैध रेत खनन की शिकायत पर बीती रात सर्द लहर के बावजूद उप जिलाधिकारी नकुड राजेन्द्र कुमार और थाना प्रभारी संजीव कुमार द्वारा राजस्व व पुलिस टीम के साथ औचक छापामारी की। ग्राम दौलतपुर यमुना नदी एरिया से मौके पर ही चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेत खनन करते पाया। पुलिस पार्टी को देखते ही अवैध खनन करने वालों में हडकम्प मच गया और रेत खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को उसका मालिक छोड़कर भाग खडा हुआ। जबकि तीन अन्य अपनी रेत से भरी ट्रोलियों को मौके पर ही छोडकर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये। एसडीएम ने एक ट्रैक्टर को मय ट्राली और तीन ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर पुलिस की सुपुदर्गी में दे दिया। अवैध रेत खनन करने के आरोप में चारों के खिलाफ मुकदमा कायम करके जांच शुरु करदी गई है।

हिंदी हिन्दु...