एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने संभाला गौरीगंज का कार्यभार
गौरीगंज, जुलाई 17 -- अमेठी। गौरीगंज तहसील की नवागत उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं और पटलों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत सभी पटल सहायकों, राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों और अन्य राजस्व कर्मियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में राजस्व वादों, नामांतरण, वरासत, पैमाइश, शिकायतों के निस्तारण और अन्य लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी तथा तहसील स्तर पर पारदर्शी और जवाबदेह कार्य संस्कृति विकसित की जाएगी।वर्ष 2020 बैच की पीसीएस अधिकारी दिशा श्रीवास्तव मूल रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.